आज के मुख्य समाचार

28-Dec-2018 12:07:28 pm
Posted Date

बुर्किना फासो में हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बुर्किना फासो,28 दिसंबर ।  अफ्रीकी महाद्वीप स्थित देश बुर्किना फासो के उत्तर-पश्चिमी प्रांत सोरो में घात लगाकर किये गये एक हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने फेसबुक पर जानकारी देते हुए कहा, सोरो में 10 पुलिसकर्मी मारे गये हैं। गुरुवार को पुलिसकर्मियों का गश्ती दल देदोगुओ गांव लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर किये गये हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गये। बुर्किना फासो में सक्रिय आतंकवादी संगठन अंसर उल इस्लाम देश की राजधानी औगाडौगू और आसपास के क्षेत्रों में हमलों को अंजाम देता है। इस आतंकवादी संगठन को नुसरत-अल-इस्लाम के नाम से भी जाना जाता है।

Share On WhatsApp