आज के मुख्य समाचार

28-Dec-2018 12:04:43 pm
Posted Date

मेक्सिको में बस ओवरपास से गिरी, सात की मौत

मेक्सिको सिटी ,28 दिसंबर मेक्सिको के सैन लुई पोतोसी राज्य के सांता मारिया डेल रियो शहर में एक बस के ओवरपास से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 14 अन्य घायल हो गये। 
स्थानीय अभियोजक कार्यालय ने बताया कि भारतीय समयानुसार गुरुवार शाम 07:20 बजे हाईवे 57 पर एक बस ओवरपास से लगभग चार मीटर नीचे गिर गयी। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और दो अन्य की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों को सैन लुई पोतोसी की राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस तमाउलिपास राज्य के सीमावर्ती शहर नुएवो लारेडो से गुआनाजुआतो और मिशोआकान राज्यों के कई स्थानों के लिए लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।  

Share On WhatsApp