आज के मुख्य समाचार

28-Dec-2018 12:03:50 pm
Posted Date

आस्ट्रिया के वियना में चर्च पर हमला, 15 लोग घायल

वियना ,28 दिसंबर ।  आस्ट्रिया की राजधानी वियना में दो अज्ञात बंदूकधारी ने चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि वियना की मारिया इम्माकुलाता चर्च में स्थानीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे हमला हुआ। हमलावरों ने चर्च पर हमला किया और चार घंटे तक लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
पुलिस के मुताबिक हमलावर अभी भी चर्च परिसर में छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, आशंका है कि हमलावर और पीडि़त अभी चर्च की इमारत के विशाल परिसर में हो। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गयी है। पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। दोषियों को पकडऩे के लिए जांच जारी है। 

Share On WhatsApp