राजनीति

27-Dec-2018 12:39:24 pm
Posted Date

लोकसभा चुनाव के तैयारी के लिये महिला कांग्रेस तैयार

० नवनिर्वाचित महिला विधायको का सम्मान 
० महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक
 
रायपुर, 26 दिसंबर । महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक 26 दिसंबर 2018 को राव भवन में संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से  मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेश बघेल  उपस्थित हुये। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति फूलोदेवी नेताम  ने किया।  मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेश बघेल  ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि विधानसभा की ऐतिहासिक त में महिला पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा है सबको बधाई एवं शुभकामना देता हू। विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा और पूरजोर विरोध किये। महिला कांग्रेस महिलाओं की हक के लिये गरीबो को न्याय दिलाने के लिये किसानों को न्याय दिलाने के लिये सडक़ से लेकर के सदन तक की लड़ाई लड़ी। अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी  को बधाई देता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी। आज पूरा देश राहुल गांधी  का नेतृत्व स्वीकार कर रहा है। राहुल गांधी  ने छत्तीसगढ़ की सत्ता हम सब को सौंप दी अब हमारी जिम्मेदारी है। हमारा 15 साल का वनवास समाप्त हुआ है। विधानसभा में जिस तरह से कंधे से कंधे मिलाकर ऐतिहासिक त हासिल हुआ, उसी तरह लोकसभा में भी ऐतिहासिक त हासिल करना हैं। इसमें भी महिला कांग्रेस का महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ललकारने वाले यदि कोई शख्स है तो वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  है। लोगो के पास जा-जाकर हमें यह बताना होगा कांग्रेस सत्ता में आते ही इन आठ दिनो में कितना बड़े-बड़े फैसले दिये हैं। विधानसभा में जो प्रोसेस हुआ वहीं प्रोसेस लोकसभा में होगा जिसे जनता जर्नादन चाहेगी, उसे लोकसभा का टिकट मिलेगा। 
मंत्री कवासी लखमा महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि सभी महिला पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। महिला कांग्रेस कंधे से कंधे मिलाकर काम की जिनके कारण आज में इस पद पर आसिन हूं। 
मंत्री श्रीमति अनिला भेडिय़ा  ने महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुये सभी महिला पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया। 
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति फूलोदेवी नेताम  ने सभी महिला पदाधिकारी को बधाई देते हुये कहा कि जिस तरह विधानसभा में कड़ी मेहनत की और भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी कड़ी मेहनत करना है और पूरी 11 में से 11 सीट ताना है और पूरी तरह से भाजपा का सूपड़ा साफ करना हैं। 
प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित आगामी कार्य योजना 
महिला अधिकार सम्मेलन, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, बस्तर 13 जनवरी, कांकेर 27 जनवरी, रायपुर 3 फरवरी, कोरबा 10 फरवरी, सरगुजा 17 फरवरी, रायगढ़ 24 फरवरी, दुर्ग 3 मार्च, जांजगीर-चांपा 10 मार्च तक आयोजन किया जायेगा और हर 15 दिन में केन्द्र सरकार के खिलाफ कार्यक्रम एवं पुतला दहन किया जायेगा। 
रायपुर एवं भिलाई में प्रियदर्शनी का कार्यक्रम 29 दिसंबर को आहूत की गयी। 
बैठक को संबोधित विधायकगण अनिता योगेन्द्र शर्मा, अंबिका देव सिंह, ममता चंद्राकर, अमरत भगत, पूर्व महापौर किरणमयी नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा सभी महिला पदाधिकारियो को ऐतिहासिक त के लिये धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया। 
बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण एवं महिला जिला अध्यक्षगण उपस्थित हुये। 

Share On WhatsApp