राजधानी

27-Dec-2018 12:38:12 pm
Posted Date

सीएम गहलोत ने अपने पास रखे 9 विभाग

0-मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा
जयपुर ,27 दिसंबर ।कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तीन दिन चली खींचतान के बाद यह मामला सुलझ गया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुल 9 विभाग अपने पास रखे हैं जिनमें गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। कल देर रात करीब 2:15 बजे मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गई जिसके अनुसार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास पंचायती राज, विज्ञान प्रौद्यागिक और सांख्यिकी विभाग दिये गये है। कैबिनेट मंत्रियों में बीडी कल्ला को ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, विभाग दिये है। शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग दिये है। परसादी लाल को उद्योग और राजकीय उपक्रम और मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता, विभाग दिये गये है। लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन, रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा तथा प्रमोद भाया को खान विभाग दिये है। विश्वेंद्र सिंह को पर्यटन, तथा हरीश चौधरी को राजस्व, विभाग दिये गए है। रमेश चंद मीणा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ,उदयलाल आंजना को सहकािरता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं प्रताप सिंह, खाचरियावास को परिवहन विभाग दिये गये है और सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक मामलात विभाग दिया है।
राज्य मंत्रियों मेें गोविन्द सिंह डोटासरा को शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार),पयर्टन, तथा ममता भूपेश को महिला एवं बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिये है। अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), और भंवर सिंह भाटी को उच्च शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिये है।
सुखराम विश्नोई को वन विभाग(स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग(स्वतंत्र प्रभार), एवं अशोक चांदना को युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण विभाग दिये है। टीकाराम जूली को श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार)विभाग दिये है। भजनलाल जाटव को गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा राजेन्द्र सिंह यादव को आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), और डॉ सुभाष गर्ग को तकनीकी शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) संस्कृत शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), विभाग दिय गये है।

Share On WhatsApp