राजधानी

27-Dec-2018 12:36:35 pm
Posted Date

राजधानी में ठंड से कोई राहत नहीं, न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री से.

नयी दिल्ली ,27 दिसंबर ।राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर पूर्ववत जारी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अंक कम 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2014 के बाद बुधवार का दिन दिसंबर का सबसे ठंडा दिन आंका गया था जब शहर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और राजधानी के कई हिस्सों में यह 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आज न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार की सुबह कोहरा गिरने का पूवार्नुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में 28 दिसंबर के बाद तापमान और गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share On WhatsApp