राजधानी

27-Dec-2018 12:24:57 pm
Posted Date

फैक्ट्री में आग लगने से मजदूर की मौत

नई दिल्ली ,26 दिसंबर ।राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पश्चिम इलाके में स्थित स्वरूप नगर में हेलमेट बनाने की एक फैक्ट्री में आग लगने से 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निवासी देवेंद्र के रूप में हुयी है। यह हादसा मंगलवार को हुआ। दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग संबंधी फोन रात में 9 बजकर 25 मिनट पर आया और 13 दमकल गाडिय़ों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया। आग पर देर रात 12 बजकर 10 मिनट तक काबू पा लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडि़तों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान जीतेंद्र (34) के रूप में की गयी है जो 20 फीसदी जला है। 
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) असलम खान ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी किराये के परिसर में संचालित हो रही थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चला है। 

Share On WhatsApp