राजधानी

26-Dec-2018 12:16:23 pm
Posted Date

देश भर में क्रिसमस की धूम, गिरजाघरों में उमड़े लोग

नईदिल्ली ,26 दिसंबर । देश भर में धूमधाम मे क्रिममस का त्योहार मनाया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग कल शाम से ही मध्यरात्रि प्रार्थना के लिए चर्च में एकत्रित होने लगे थे। सांता के कपड़े पहने तमाम बच्चे अपने-अपने पैरेंट्स के साथ भगवान यीशु की कहानियां सुनने के लिए अलग-अलग शहरों के चर्च में दिखाई दिए। आधी रात को देश के सभी हिस्सों में यीशु के जन्मदिवस पर प्रार्थनाएं आयोजित की गईं।
देशभर में क्रिसमस की धूम
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सेंट फ्रांसिस जेवियर्स कैथेड्रल चर्च में लोग इक_ा हुए और आधी रात की प्रार्थना में हिस्सा लिया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सैक्रेड हार्ट कैथेड्रल में चर्च में भी काफी मात्रा में ईसाई समुदाय के लोग मिडनाईट प्रेयर के लिए जुटे थे। गुजरात के अहमदाबाद में क्रिसमस के मौके पर एक मॉल में 750 द्मद्द का केक काटा गया। वहीं तमिलनाडु में मंगलवार को क्रिसमस का जश्न जोर-शोर से मनाया गया और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई।
चेन्नै में बिशप और पुजारियों ने आधी रात को विशेष प्राथनाओं का आयोजन किया और क्रिसमस के संदेश पढ़े। देश भर से श्रद्धालु नागपट्टिनम जिले के वैलंकन्नी स्थित ‘बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ हेल्थ’ पहुंचे और प्रार्थना की। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
गोवा में घरों और गिरजाघरों के रंग 
क्रिसमस के मौके पर गोवा भी जश्न में डूबा नजर आया। जहां घर और चर्च क्रिसमस-ट्री और लाइटों से सजे नजर आए वहीं क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी लोग बड़ी संख्या में गिरजाघरों में पहुंचे और क्रिसमस के गीत गाए तथा उपहारों का आदान-प्रदान किया। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं। पर्रिकर ने कहा, ‘‘इस क्रिसमस पर आइए हम एकता को बढ़ावा देने और राज्य में शांति और विकास के संदेश का प्रसार करने का संकल्प लें। 
हम सभी एकजुट होकर अपने राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी प्रयासों और ऊर्जा के साथ कल्याण के लिए काम करें।" राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए क्रिसमस की भावना को उन मूल्यों को बढ़ावा देने का उचित अवसर है, जो यीशु मसीह मानवहित के लिए लाए और उसका प्रसार किया।’’ 
यीशु के जन्मस्थल पर मना क्रिसमस का जश्न 
पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को क्रिसमस के जश्न की शुरुआत के मौके पर वेटिकन में एकत्रित लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही मौजूदा समय में बढ़ रहे अतृप्त लोभ की निंदा की। वहीं, यीशु के जन्म के पारंपरिक स्थल बेथलहम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं ने क्रिसमस का जश्न मनाया। वेटिकन के ‘सेंट पीटर बैसिलिका’ गिरजाघर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हजारों लोग एकत्रित हुए जहां पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
पोप ने दिया संदेश 
पोप फ्रांसिस विश्व के 1.3 अरब कैथलिक लोगों के प्रमुख हैं। पोप (82) ने कहा, ‘अतृप्त लोभ इतिहास का हिस्सा रहा है, यहां तक कि आज भी कुछ लोग पूरी लग्जरी में खाना खाते हैं और बहुत से लोगों के पास खाने को रोज एक रोटी भी नहीं होती।’ पोप मंगलवार को क्रिसमस पर ‘सेंट पीटर स्क्वायर’ में एकत्रित श्रद्धालुओं के समक्ष अपना छठा ‘उर्बी एट ओर्बी’ संबोधन देंगे। इस बीच, विश्वभर से लोग जश्न मनाने के लिए क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलहम पहुंचे और ग्रोटो (प्राकृतिक गुफा) के दर्शन के लिए पंक्तियों में लगे। ऐसा माना जाता है कि यीशु का जन्म यहां हुआ था।

Share On WhatsApp