राजधानी

25-Dec-2018 11:47:16 am
Posted Date

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आगामी लोकसभा चुनाव में मिशन-11 के लिए संकल्पित : कांग्रेस

० लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीत कर कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों को करेगी मजबूत
रायपुर, 25 दिसंबर । प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर लोकसभा चुनाव में मिशन-11 के लिए संकल्पित है। बूथ और ब्लॉक में सक्रिय कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर विधानसभा चुनाव में किए गए कार्यों के अनुरूप और अधिक कार्यकर्ताओं को जोडक़र कांग्रेस के लिए कार्य करने प्रेरित किया जाएगा। कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सभी लोकसभा सीटों को लक्ष्य साध कर  जीता जाए और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठजनों को घरों से निकाल कर सम्मान पूर्वक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के कार्यों में सक्रियता से जुटाया, उसी तरह पुन: कांग्रेस जनों को लोकसभा की 11 सीटों को जिताने में उनके आव्हान के अनुसार लगने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनके वचनों का परिपालन करते हुए अध्यक्ष जी के आदेश को अक्षरश: मूर्त रूप दिया जाएगा।

Share On WhatsApp