मनोरंजन

05-Dec-2021 5:09:03 am
Posted Date

कंगना रनौत ने ब्रज के मंदिरों में टेका माथा

0- वृंदावन में बांकेबिहारी, गोकुल में चिंताहरण महादेव, गोवर्धन में मुखारबिंद मंदिर में किए दर्शन
मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को ब्रज के मंदिरों में मत्था टेका। वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद गोकुल में चिंताहरण महादेव मंदिर में अभिषेक किया। इसके बाद वह गोवर्धन में मुखारबिंद मंदिर में दर्शन करने पहुंची। विरोधियों पर यहां भी वह हमलावर रहीं। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि जो लोग चोर हैं उन लोगों को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती है, जो लोग राष्ट्रवादी हैं राष्ट्र की बात करते हैं, उन लोगों को मेरी कोई भी बात बुरी नहीं लगती है। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के चुनाव में भाजपा के लिए कैंपेनिंग पर कहा कि मैं किसी भी पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हूं, जो राष्ट्र की बात करेगा, मैं उसके लिए कैंपेनिंग करूंगी। किसान आंदोलन कहा कि मैंने कभी भी माफी नहीं मांगी है, आखिरकार में किस लिए माफी मांगू, क्या किसानों के हित में बात करने के लिए माफी मांगू, खुद पंजाब और हिमाचल में मेरे संबंध हैं, में खुद चंडीगढ़ में पढ़ी हूं, इस तरह की बातें न फैलाएं। मुझे खुद प्रेम है मेरी भावना है, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ कहने से कुछ नहीं होता है, कुछ किसानों ने मेरी गाड़ी को रोका था, तो कुछ किसानों ने कहा था कि इस लडक़ी को कियो परेशान किया जा रहा है, बस यही होना चाहिए कि बुरे लोगों पर हमेशा अच्छे लोग हावी होने चाहिए। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का आशीवद लिया। उन्होंने कहाकि मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं वृंदावन पहली बार आई हूं, जबकि मैं खुद भगवान श्री कृष्ण की भक्त हूं, मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है, आज का दिन मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का है इसलिए मैं बहुत खुश हूैं। सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत वृंदावन के बाद गोकुल स्थित चिंता हरण महादेव के दर्शन करने पहुंची। यहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। अभिनेत्री वृंदावन के बाद गोकुल स्थित चिंताहरण महादेव के दर्शन करने पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाव अभिनेत्री गोवर्धन में मुखारविंद मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री को उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई, उन्होंने कहा कि आज उन्होंने ब्रज में भ्रमण कर ब्रज के सभी मंदिरों में माथा टेका है, और अपनी मनौती मांगी है और आगे भी वे चाहती हैं, कि बृज में दर्शन करने के लिए आती रहें,

Share On WhatsApp