खेल-खिलाड़ी

15-Nov-2021 4:33:40 am
Posted Date

हरियाणा के 12 खिलाडिय़ों को ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार

चंडीगढ़ ,14 नवंबर । हरियाणा के खिलाडिय़ों द्वारा ओलम्पिक और पैरालंपिक-2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2021 से आज खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के 12 खिलाडिय़ों और चार प्रशिक्षकों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य लाईफ टाईम अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और मेजर ध्यानचंद लाइफ़टाइम एचीवमेंट पुरस्कार मिला है। इनमें नीरज चोपड़ा, मनीष नरवाल, रवि कुमार दहिया और सुमित अंतिल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, वहीं हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले आठ खिलाड़ी खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। ये योगेश कथूनिया, सुरेंद्र पालड, सिंहराज अधाना, सुमित कुमार, दीपक पूनिया, हरविंदर सिंह, मोनिका मलिक और संदीप को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।
खेल और स्पर्धा 2021 में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी) में सरकार तलवार और आशान कुमार को सम्मानित किया गया है। द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) में प्रीतम सिवाच को सम्मान मिला है। खेल और स्पर्धा 2021 में आजीवन उपलब्धियों के लिये सज्जन सिंह को ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Share On WhatsApp