मनोरंजन

06-Sep-2021 3:41:44 am
Posted Date

गणेश चतुर्थी के मौके पर इस तरह से सजाएं अपना घर, लगेगा बेहद खूबसूरत

कुछ ही दिनों में गणेश चतुर्थी का आगाज होने ही वाला है और कई लोग इस दिन अपने घरों में 10 दिन तक भगवान गणपति की स्थापना करके पूरे श्रद्धा भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। वहीं, गणपती के स्थापना से पहले अपने घर को तरह-तरह से सजाते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर को एक आकर्षक त्योहार वाला लुक देना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके बड़े काम आ सकती हैं। 
बन्दनवार से सजाएं घर का मुख्य प्रवेश द्वार
गणेश चतुर्थी के लिए घर की दीवारों को सजाने से पहले इसके मुख्य द्वार को सजाना जरूरी है क्योंकि घर में प्रवेश करते समय सबसे पहले इसी पर ध्यान जाता है। आप चाहें तो घर के मुख्य प्रवेश द्वार को बन्दनवार से सजा सकते हैं। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह के बन्दनवार मिल जाएंगे, लेकिन इस शुभ अवसर पर आप खुद आम की पत्तियों और कलावे से एक बन्दनवार बनाकर मुख्य द्वार पर लगाएं। 
रंग-बिरंगे फूलों से करें सजावट
त्योहार भले ही कोई भी हो, फूलों का इस्तेमाल करके घर को सजाया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि फूल असली होने चाहिए आर्टिफिशियल नहीं क्योंकि असली फूलों से घर को बहुत ही खूबसूरत लुक मिलता है। गणेश चतुर्थी के त्यौहार के लिए आपको छोटे आकार के रंग-बिरंगे फूलों से अपने घर को सजाना चाहिए। आप घर के सभी कमरों के किनारों, दीवारों और दरवाजों को फूलों से सजा सकते हैं। 
पेपर क्राफ्ट है अच्छा तरीका
अगर आपका सोचना यह है कि फूलों से तो हर कोई सजावट करता है और आपको इससे हटके कुछ अलग करना चाहिए तो पेपर क्राफ्ट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पेपर क्राफ्ट से भी घर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए आप कलरफुल पेपर्स से डिजाइन बना सकते हैं या फिर घर की दीवारों पर पेपर की रंगीन लडिय़ां भी लगा सकते हैं। यकीनन मानिए इससे भी घर की दीवारें खिल उठेंगी। 
रंगोली बनाएं
रंगोली की मदद से आप अपने घर को विशेष रूप से गणेश चतुर्थी के दौरान आकर्षण का केंद्र बना सकते हैं। इसके लिए बस ऑनलाइन रिसर्च करके अच्छे रंगोली के डिजाइन्स खोजें और फिर का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा रंगोली के डिजाइन की रूपरेखा तैयार करें। फिर इसे भरने के लिए रंगों का इस्तेमाल करें। अगर आपको ऐसा करने में कोई परेशानी हो रही है तो मार्केट से तैयार रंगोली स्टैंसिल खरीदकर उनकी मदद से रंगोली बनाएं। 

Share On WhatsApp