राजधानी

20-Dec-2018 12:41:34 pm
Posted Date

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने भाजपा महिला मोर्चा नेत्रियों का अहमदाबाद प्रस्थान

रायपुर, 20 दिसम्बर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने प्रदेशभर की लगभग तीन सौ महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी के नेतृत्व में अहमदाबाद प्रस्थान किया।
उल्लेखनीय है कि दशकभर बाद आहूत महिला मोर्चा का यह राष्ट्रीय अधिवेशन 21 से 23 दिसम्बर तक चलेगा जिसका उद्घाटन 21 दिसम्बर को देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन करेंगी और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ से अधिवेशन में शिरकत करने महिला सदस्यों का दल गुरुवार को रवाना हुआ। अधिवेशन के बाद गुजरात में स्टेच्यु ऑफ युनिटी का दर्शन भी अधिवेशन में पहुंचीं महिला नेत्रियों को कराया जायेगा। 

Share On WhatsApp