मनोरंजन

14-Aug-2021 1:22:28 pm
Posted Date

भूमि पेडनेकर आयी नजर ग्राजिय़ा मैगज़ीन के कवर पेज पर

भूमि पेडनेकर ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म दम लगा के हईशा में एक ओवर वेट औरत का रोल निभाया था, एक ऐसा रोल जो कई एक्ट्रेस करने से मना कर दे। उन्होंने पहली फिल्म में अपनी शानदार परफॉरमेंस से सबका दिल जीता था और फिल्म के बाद उनका ट्रांसफॉर्मेशन सराहनीय था। पहली फिल्म के बाद से भूमि ने कई उन्दा परफॉरमेंस देकर ऑडियंस को इम्प्रेस किया है।  अब वह नजर आ रही है ग्राजिय़ा मैगजीन के कवर पेज पर। 
कवर पेज शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, एम्बिशन. एक्टिविज्म. आइडेंटिटी. इस कवर पेज पर वह बेहद हॉट लग रही है और उन पर से नजरे हटाई नहीं जा रही है। 
 यश राज फिल्म्स में एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर से लेकर उनकी ही फिल्म में डेब्यू करना, भूमि ने आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान और जगह बना ली है। उनकी चॉइस ऑफ़ फिल्म्स की वजह से उन्हें हमेशा ही ऑडियंस का प्यार मिला है और क्रिटिक के बीच भी वह काफी फेमस है। 
जब कोविड की दूसरी लहर ने देश को जकड़ा था, भूमि ने आगे आकर दिन रात लोगों की मदद की और इस वजह से उनके चाहने वालों के की संख्या बढ़ती गयी। 
वर्कफ्रंट पर, भूमि अब बधाई दो फिल्म में नजर आएंगी जो बधाई हो का सेकंड इन्स्टालमेन्ट है।फिल्म में  भूमि और राजकुमार राओ लीड रोल में नजर आएंगे।
 वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षा बंधन में नजर आएंगी जिसे आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे है। वह विक्की कौशल और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म मिस्टर लेले में भी नजर आएँगी।

Share On WhatsApp