खेल-खिलाड़ी

01-Aug-2021 8:59:08 pm
Posted Date

भारतीय उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, बॉक्सर सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे

टोक्यो  । टोक्यो ओलिंपिक में आज के दिन की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही। भारत के स्टार बॉक्सर सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गए हैं। इससे भारतीयों की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। वह उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के हाथों 0-5 से हारे हैं। सतीश पहले दोनों राऊंड में ही उज्बेकिस्तान के बॉक्सर को टक्कर नहीं दे पाए। इसी के साथ उनका इस ञ्जशद्म4श ह्रद्य4द्वश्चद्बष्ह्य के सफर का अंत हो गया है।
एक ओर भारतीय महिला हॉकी टीम और डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर की जीत ने खुशी का कारण दिया, वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड नंबर बॉक्सर अमित पंघाल और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की हार से फैंस की गोल्ड की उम्मीद टूट गई। आज भारत ज्यादा खेलों में नहीं उतरेगा।  टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन यानि कि आज भारत के खाते में एक कांस्य पदक जुड़ सकता है। पीवी सिंधु ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी। स्टार शटलर पीवी सिंधु फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। हालांकि, सिंधु के पास ब्रॉन्ज जीतने का आखिरी मौका है। इसके अलावा पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने उतरेगी।

Share On WhatsApp