मनोरंजन

26-Jul-2021 1:49:25 pm
Posted Date

कुकड़ा के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने मिलाया रितेश देशमुख से हाथ

इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई फिल्मों का ऐलान किया जा रहा है। अब इसी बीच एक और फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जिसका टाइटल कुकड़ा रखा गया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाले हैं। आरएसवीपी ने आज इस फिल्म का ऐलान भी कर दिया गया है और फिल्म की शूटिंग भी आज से शुरू हो चुकी है। फिल्म में रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा साकिब सलीम भी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं।
फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोत्दार करने वाले हैं। ये उनकी पहली हिंदी फिल्म है इससे पहले वो कई मराठी फिल्मों का निर्माण कर चुके है। अगर हम बात करें फिल्म कुकड़ा की तो ये एक गांव में एक अजीब अभिशाप पर आधारित कहानी है। जिसमें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम दमदार अंदाज में दर्शकों को मनोरंजन करने वाले है। ये फिल्म एक अंधविश्वास से भरी मस्ती भरी फिल्म होने वाली है।
जो परंपरा और यहां तक कि प्यार पर भी सवाल खड़ा करने पर मजबूर मजबूर कर देती है। फिल्म की कहानी अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखी हैं।
इस फिल्म के बारे में डायरेक्टर आदित्य ने कहा कि, वो रॉनी स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं। इसकी कास्टिंग भी बिल्कुल सही है और उनको उम्मीद है कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

Share On WhatsApp