खेल-खिलाड़ी

25-Jul-2021 2:31:05 pm
Posted Date

हॉकी में बेजान नजर आई भारतीय टीम, आस्ट्रेलिया ने 7-1 से हराया

टोक्यो। आस्ट्रेलिया ने टोक्यो ओलंपिक की पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को यहां भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी। पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराने वाली भारतीय टीम इस मैच में बेजान नजर आई। आस्ट्रेलिया हर विभाग में उससे अव्वल साबित हुआ।
बात करें मैच की तो खेल के शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आक्रामक नजर आ रही थी। उसने 10वें मिनट में ही एक गोलकर भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद 21वें और 23वें मिनट में कंगारू टीम ने एक के बाद एक गोल दागे। इसके बाद 26वें मिनट में एक और गोल कर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पूरी तरह से परेशानी में डाल दिया है। हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 4-0 की बढ़त बना ली थी। 
हाफ टाइम के बाद टीम इंडिया ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन कुछ खास नहीं कर पाई। भारत की तरफ से 34वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया। इसके बाद स्कोर 4-1 का हो गया। इसके ठीक बाद 40वें और 42वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक गोलकर भारत पर 6-1 की बढ़त बना ली। यहां से टीम पूरी तरह दवाब में आ गई। इसके बाद चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 51वें मिनट में एक और गोलकर भारत को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
भारत के अब अगले ग्रुप मुकाबले स्पेन, अर्जेंटीना, जापान के साथ होंगे। ऐसे में भारतीय टीम इस हार से सबक लेते हुए जोरदार वापसी करना चाहेगी और अगले तीनों मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी। 

Share On WhatsApp