मनोरंजन

23-Jul-2021 8:44:18 pm
Posted Date

रेड में एस्कॉर्ट की भूमिका निभाएंगी पायल घोष

पायल घोष आगामी फिल्म रेड में एक एस्कॉर्ट की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने प्रोजेक्ट की तैयारी के दौरान चांदनी बार में तबस के किरदार और प्रिटी वुमन में जूलिया रॉबर्ट्स की भूमिका का जिक्र किया। पायल ने कहा मैं ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती लेकिन परियोजना के लिए तैयारी व्यापक है। मैंने चांदनी बार से तब्बू या प्रिटी वुमन में जूलिया रॉबर्ट्स जैसे पात्रों को संदर्भित किया। सही संतुलन ढूंढना है और अच्छी प्रतिक्रिया मिलना बढिय़ा होता है। उन्होंने खुद को एक निर्देशक के अभिनेता के रूप में टैग किया।
पायल ने कहा: मुझे लगता है कि एक अच्छा काम किया गया है जब मैं जान सकती हूं कि निर्देशक को वह ²श्य मिलते हैं, जो वह चाहते है। यह चेकलिस्ट पर एक बड़ा टिक है।
वह रेड में कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आएंगी। फिल्म अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित और सुरेंद्र जगताप और राजीव चौधरी द्वारा निर्मित है।
बॉलीवुड में पायल घोष ने 2017 में ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से एंट्री की थी। इस फिल्म में पायल के हीरो वीर दास थे। पायल घोष ने बॉलीवुड में फिलहाल ऐसी कोई फिल्में नहीं की है, जिनसे वो फेमस हुई हों। पायल घोष पश्चिम बंगाल कोलकाता की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से हुई है और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन भी कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से की है। पायल घोष फिलहाल मुंबई में रहती हैं।
पायल घोष के माता-पिता ये बिल्कुल नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग में अपना करियर बनाए।
रिपोर्ट के मुताबिक पायल घोष कॉलेज की छुट्टियों में कोलकाता से मुंबई भागकर आ गईं थी। जिसके बाद पायल ने मुंबई में एक्टिंग क्लास की।

Share On WhatsApp