आज के मुख्य समाचार

25-Jun-2021 5:41:09 am
Posted Date

आईएमडी ने दी चेतावनी, कुछ राज्यों में भारी से अति भारी वर्षा होने का लगाया अनुमान

नई दिल्ली ,24 जून । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी एक-दो जगहों पर तेज़ वर्षा होने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बादलों की तेज़ गर्जना के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और तूफान चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर बिजली कडक़ने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आँधी चल सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर बिजली कडक़ने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे,तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक-दो स्थानों पर बिजली कडक़ने की घटनाएँ हो सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
गुजरात के तटों से सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर और दक्षिण-पश्चिमी तथा पश्चिमी-मध्यअरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी पश्चिमी-मध्य भागों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। दोनों समुद्री क्षेत्रों में हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकडऩे के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया 222.द्बद्वस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पर लॉग ऑन करें या दिये गए फोन नंबरों पर संपर्क करें: +91 11 24631913, 24643965, 24629798 (1875 से राष्ट्र की सेवा में समर्पित)
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।

Share On WhatsApp