राज्य

15-Dec-2018 11:18:51 am
Posted Date

शाह ने पटेल को दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली ,15 दिसंबर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। 
शाह ने ट्वीट किया,  सरदार पटेल का पूरा जीवन भारत वर्ष की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व क्षमता से एक संगठित भारत का स्वरूप प्रदान किया। ऐसे महान राष्ट्रभक्त की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।  भारत रत्न सरदार पटेल का जन्म गुजरात के नडियाद में 31 अक्टूबर 1875 को और निधन 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था। सरदार पटेल ने आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। उन्हें उनकी नेतृत्व क्षमता के कारण सरदार दृढ़ निर्णयों और महान कार्यों को देखते हुए उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गयी।

Share On WhatsApp