आज के मुख्य समाचार

15-Dec-2018 11:07:21 am
Posted Date

ट्राम पलटने से दो बच्चों सहित 28 लोग घायल

लिस्बन ,15 दिसंबर । पुर्तगाल में एक ट्राम के पलटने से शुक्रवार को दो बच्चों सहित कम से कम 28 लोग घायल हो गए। पुर्तगाल के पब्लिको न्यूज चैनल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम छह बजे हुई। दुर्घटना में घायल हुए बच्चे ब्रिटेन के निवासी हैं। 
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर 50 से अधिक राहत एवं बचाव दल तथा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आयी हैं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

Share On WhatsApp