आज के मुख्य समाचार

30-May-2021 2:57:30 pm
Posted Date

भारत ने डोमिनिका से मांगा चोकसी, भगोड़े कारोबारी को वापस लाने पहुंचा भारतीय जेट

नई दिल्ली ,30 मई । भारत सरकार ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए कई एजेंसियां डोमिनिका सरकार के संपर्क में हैं, जिनका कहना है कि चोकसी मूल रूप से एक भारतीय नागरिक है। उसने लगभग दो अरब यूएस डॉलर की धोखाधड़ी करने के बाद भारत में कानून से बचने के लिए नई नागरिकता ली थी। जानकारी के अनुसार भारत ने बैक-चैनल और राजनयिक मार्ग के माध्यम से डोमिनिका से स्पष्ट रूप से कहा है कि मेहुल चोकसी को एक भगोड़े भारतीय नागरिक के रूप में माना जाना चाहिए, जिसके खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस है। भारत ने उसे भारतीय अधिकारियों को सौंपने की बात कही है। चोकसी के द्वारा अभी तक अपनी भारतीय नागरिकता से इनकार करने का कोई मामला नहीं सामने आया है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए भारतीय जेट डोमिनिका में पहुुंच गया है। बुधवार को मेहुल चोकसी क्यूबा भागते वक्त रास्ते में ही डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। इसके बाद मेहुल की करतूतों से परेशान होकर एंटीगुआ की सरकार ने डोमिनिका से उसे सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है। इस प्राइवेट जेट से चोकसी को वापस भारत भेजा जा सकता है। 
एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने पुष्टि की कि भारत से एक निजी जेट डोमिनिका के डगलस-चार्ल्स हवाई अड्डे पर पहुंचा है। भगोड़ा करोबारी मेहुल चाकेसी अभी डोमिनिका पुलिस की हिरासत में है।
एंटीगुआ ने भी डोमिनिका से चोकसी को सीधे भारत को सौंपने का आग्रह किया है। हालांकि, बाद में एक बयान जारी कर कहा था कि चोकसी को एंटीगुआ को सौंप दिया जाएगा। चोकसी को एंटीगुआ में पूर्ण कानूनी संरक्षण प्राप्त है और वहां से चोकसी को भारत को सौंपने में समय लगेगा। 

Share On WhatsApp