छत्तीसगढ़

11-May-2021 5:01:03 pm
Posted Date

माना कोविड अस्पताल के सामने मृत मिली महिला मामले में,दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 11 मई ।  माना इलाके के कोविड अस्पताल के पास स्कूल के बाहर 4 मई को मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतिका के परिजनों के सामने आने के बाद इस पूरे मामले में नया खुलासा हुआ। पता चला है कि महिला पेशे से कॉल गर्ल थी। 3 मई को वो जिन दो लोगों के साथ थी, वे ही उसे माना के स्कूल के बाहर छोडक़र भाग गए थे। इनमें एक पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट डीडी नगर निवासी सुमित लिमटे और दूसरा महिला के लिए ग्राहक तलाशने वाला एजेंट उपेन्द्र यादव है।  
महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस को जांच के दौरान सुमित लिमटे के बारे में पता चला। ये भी पता चला कि विनय चढ़ार और उपेंद्र यादव नाम के लड़कियों के दलाल के जरिए सुमित लडक़ी से मिला था। इसके बाद पुलिस ने सुमित भिन्टे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में सुमित ने बताया कि 3 मई की रात महिला को उपेंद्र ने मेरे पास भेजा। मैंने महिला के साथ पार्टी की। इस दौरान उसने खूब शराब पी। अधिक शराब पीने की वजह से वो बेहोश हो गयी मगर उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद सुमित लिमटे ने विनय और उपेन्द्र यादव फ ोन किया।
महिला की लाश पड़ी देख माना के कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। फ ोन करने के बाद उपेंद्र सुमित के पास पहुंचा। फि र दोनों कार में महिला को लेकर निकल गए। इनकी कार माना कोविड अस्पताल के बाहर रुकी। आरोपियों ने सोचा कि कोविड अस्पताल में युवती को भर्ती करवाकर पीछा छुड़ा लेंगे। मगर डर की वजह से उन्होंने अस्पताल से आगे कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के बाहर महिला को लिटा दिया और वहां से भाग निकले। सुबह स्थानीय लोगों ने महिला की लाश देखी जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
पुलिस की जांच में 6 दिन बाद महिला की पहचान हो सकी। महिला के घर वाले खुद पुलिस के पास पहुंचे। दरअसल जांच टीम महिला की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर रही थी। इसी दौरान मृतका का भाई पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया कि वो गज्जीटोला थाना खडग़ांव जिला राजनांदगांव की रहने वाली थी। 9 साल पहले उसने कुरूद निवासी चन्द्रेश भारती के साथ लव मैरिज की थी। मृतिका के घर वालों ने उसकी पहचान की जिसके बाद पता चला कि उसकी एक 7 साल की बेटी भी है। 2 साल पहले पति की मौत हो गई, इस वजह से वो बेटी के साथ रायपुर चंगोराभाठा में किराए का मकान लेकर रह रही थी। झाड़ू पोंछा का काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान खमतराई के रहने वाले विनय से हुई। ये लड़कियों के साथ मिलकर जिस्मफ रोशी का धंधा करता है। मामले का आरोपी उपेंद्र, विनय का साथी है। इन दोनों ने युवती को अपने इस काम में शामिल कर लिया। जिसके बाद वह धीरे-धीरे शराब की आदी हो गई। साईबर सेल ने महिला के मोबाईल का कॉल डिटेल चेक किया जिसके बाद कुछ मोबाईल नंबर की जांच की गई जिसमें उपेन्द्र यादव,विनय चढ़ार,रामकुमार ठाकुर से बात होना पाया गया। जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि विनय चढ़ार उक्त महिला बबली भारती 24 वर्ष को चंगोराभाठा में किराये के मकान में रखकर वेश्यावूत्ति करवाता था। 03 मई को डॉ.सुमित रात 10.30 बजे अपने वैगनआर कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 1376 में महिला को लेकर गया था। और उसे उपेन्द्र यादव व सुमीत ने हाल में बेहोशी की हालत में लेटाकर छोडक़र दिया। कुछ देर बाद डॉ.सुमीत,विनय व उपेन्द्र यादव ने मिलकर मृतिका को कोविड अस्तपाल के सामने छोडक़र चले गए। 

Share On WhatsApp