Posted Date
0-दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर सन्नाटा
नई दिल्ली ,11 दिसंबर । दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को सन्नाटा छाया रहा जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए मुख्यालय पर जश्न मनाया।
दिल्ली पुलिस ने पांच राज्यों के विधानसभा परिणामों के मद्देनजर आज सुबह आईटीओ पर भाजपा मुख्यालय के निकट बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के उमडऩे के अनुमान से एहतियाती तौर पर अवरोधक लगा दिए थे। लेकिन दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता नहीं आए। हालांकि अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त हासिल है जबकि मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। तीनों हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा सत्ता में है।
Share On WhatsApp