छत्तीसगढ़

03-Jun-2018 5:43:10 pm
Posted Date

अमित शाह 10 जून को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे… अम्बिकापुर में उनका रोड शो भी होगा

अंबिकापुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 जून को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान शाह प्रदेश के अंबिकापुर का दौरा कारेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुखिया डॉ समन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष शाह अपने दौरे के दौरान अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा कोर कमेटी सहित प्रदेश के नेतृत्व और प्रमुख कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बता दें कि अमित शाह के आगमन पर भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। पहले अमित शाह अम्बिकापुर में कम समय बिताने वाले थे, लेकिन अब कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब अमित शाह 10 तारीख को 11 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका रोड शो भी होगा। अमित शाह तकरीबन 2 किलोमीटर के रोड शो में शामिल होंगे, जिसके लिए 51 स्वागत द्वार बनाये जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों में लोक संस्कृति की झलक होगी। इसके साथ ही भाजपा ने सभा के लिए एक लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। बता दें संभाग के हर जिले से पांच हजार बाइक के साथ तकरीबन 25 हजार लोगों को लाने की जवाबदेही भी भाजपा के जिलाध्यक्षों को दी गई है।

गौरतलब है कि अमित शाह के कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। पहले शाह रोड शो के बाद वापस लौटने वाले थे, लेकिन वे रोड शो के साथ—साथ सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।

Share On WhatsApp