राजधानी

08-Dec-2018 12:23:52 pm
Posted Date

संपत्ति कर के साथ जल, मल कर लेने के बाद भी यूजर्स चार्ज वसूलने पर लोगों ने की आपत्ति

रायपुर, 08 दिसंबर । नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा वार्षिक सम्मत्ति कर के साथ ही प्रति वर्ष जल मल कर करदाताओं से वसूल किया जाता है। बावजूद इसके इन दिनों समस्त जोंस एवं 70 वार्डों से मिल रही जनशिकायत के अनुसार यूजर्स चार्ज की वसूली प्रतिमाह 50 रुपए वसूली जा रही है। शहर की आम जनता ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त से दोहरी वसूली करने पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। साथ ही महापौर वार्ड पार्षदों आदि द्वारा लोगों से यूजर्स चार्ज वसूलने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। 
गौरतलब है कि इन दिनों नगर निगम द्वारा युवक-युवतियों की टोली द्वारा घर घर जाकर 50 रुपए यूजर्स चार्ज वसूलकर नगर निगम की सीलयुक्त रसीद दी जा रही है। मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी स्वच्छ भारत अभियान स्मार्ट सिटी रायपुर एवं सुंदर स्वच्छ शहर बनाने के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों रुपए का बजट आने के बावजूद भी खुलेआम हो रही वसूली पर लोगों में गहरा आक्रोश है। 

Share On WhatsApp