छत्तीसगढ़

20-Nov-2020 12:47:20 pm
Posted Date

छठ पर्व पर महादेव घाट में उमड़ी भीड़

व्रती महिलाओ ने सूर्य देव को अघ्र्य देकर की पूजा-अर्चना
रायपुर। छठ पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट में आज तड़के से भगवान सूर्य को अघ्र्य देकर पूजा-पाठ करने वालों की भारी भीड़ लगी रही। व्रती महिलाएं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घाट पहुंचकर पारंपारिक रूप से भगवान सूर्य को जल अर्पण करते हुए पूजा-पाठ व आरती की। 
महादेव घाट में छठ पर्व को देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना आदि का पालन कराने के लिए पहले से निर्देश जारी कर दिए गए थे। हालांकि इसका पालन करते बहुत कम लोग ही दिखे। बिना मास्क लगाए लोग यहां पूजा-पाठ करते दिखे। घाट में आज तड़के से छठ पर्व मनाने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। भगवान सूर्य की पहली किरण के साथ लोगों ने घाट में पूजा-पाठ शुरू कर दिए। महादेव घाट के अलावा शहर के अन्य तालाबों के पास भी कई लोग छठ की पूजा-पाठ करते देखे गये।

Share On WhatsApp