छत्तीसगढ़

12-Aug-2017 11:19:56 am
Posted Date

मुख्यमंत्री ने किया चिरायु छत्तीसगढ़ योजना का शुभारंभ

र ा य प ु र ,(आरएनएस)। मुयमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज नया रायपुर स्थित सत्य सांई सौभाग्य्म में आयोजित कार्यक्रम में हृदय रोग से पीडि़त बच्चों के नि:शुल्क इलाज के लिए 'चिरायु छाीसगढ मुयमंत्री बाल हृदय योजना़Ó शुभारंभ किया। इस योजना में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में हृदय के आपरेशन के लिए चिन्हित बच्चों का सत्य सांई संजीवनी अस्पताल में नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। यह योजना राज्य सरकार द्वारा संजीवनी अस्पताल के माध्यम से क्रियान्यवित की जाएगी। मुयमंत्री ने कहा कि इस योजना के संचालन और सत्य सांई संजीवनी अस्पताल के विस्तार की योजना के लिए राच्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए आने वाले परिवारों की सुविधा के लिए नया रायपुर में राज्य सरकार और नया रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा एक सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य सांई हेल्थ एवं एज्युकेशन ट्रस्ट के चेयरमेन सी. श्रीनिवास ने की। स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर, सत्य सांई ट्रस्ट के प्रमुख बी.एल. नरसिहन मूर्ति, आइजेक और सत्य सांई बाबा के शिष्य मधुसूदन नायडू विशेष अतिथि के रुप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुयमंत्री ने इस अवसर पर संजीवनी अस्पताल में हृदय के आपरेशन के बाद स्वस्थ हो चुके तीन सौ बच्चों को 'नये जीवन के उपहारÓ के रुप में ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चों के परिजन भी उपस्थित थे। मुयमंत्री और अतिथियों ने इसके कार्यक्रम के प्रारंभ में सत्य सांई बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुयमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संजीवनी अस्पताल के रुप में छाीसगढ़ को सत्य सांई बाबा का वरदान मिला है। इस अस्पताल में हृदय रोग से पीडि़त छाीसगढ़ के नौ सौ से अधिक बच्चों के दिल का सफल आपरेशन हो चुका है। इन्हें मिला कर देश के 28 राज्यों और 8 देशों के अब तक तीन हजार 563 बच्चों के दिल का सफल ऑपरेशन हो चुका है। आज कार्यक्रम में शामिल बच्चों के चेहरे पर खुशी और प्रसन्नता दिख रही है। मुयमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल के डॉटर और पैरामेडिकल स्टॉफ के लोग पूरे समर्पण के साथ मानवता की सेवा कर रहे हैं। मुयमंत्री ने सत्य सांई ट्रस्ट द्वारा छाीसगढ़ में दी जा रही सेवाओं की सराहना की। मुयमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित मुयमंत्री बाल हृदय योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक साढ़े चार हजार बच्चों के हृदय के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज यह अस्पताल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना चुका है। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सत्य सांई ट्रस्ट के चेयरमेन सी. श्रीनिवास ने कहा कि एक वर्ष के अंदर नया रायपुर के संजीवनी अस्पताल में हृदय के ऑपरेशन के लिए चार ऑपरेशन थियेटर और कैथ लैब स्थापित किए जाएंगे। इनमें से तीन माह में दो ओ.टी. काम करना प्रारंभ कर देंगे। स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि मनुष्य की सेवा ही भगवान की सेवा है। सत्य सांई ट्रस्ट द्वारा सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। चन्द्राकर ने राज्य सरकार द्वारा संचालित मुयमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना और चिरायु योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिरायु योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग ढाई लाख स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर गंभीर बीमारियों से पीडि़त बच्चों का नि:शुल्क उपचार कराया जा रहा है। संजीवनी अस्पताल के मुय शल्य चिकित्सक आशीष ने भी अपने विचार प्रकट किए। मधुसूदन नायडू ने सत्य सांई बाबा का संदेश सुनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संया में श्रद्धालु उपस्थित थे। 

Share On WhatsApp