Posted Date
बोगोटा। उत्तरी कोलम्बिया में बर्रेनको डी लोबा नगरपालिक क्षेत्र में सोने की खदान धंसने से 180 मीटर गहराई में 14 खनिक फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासन के प्रमुख मैनुअल रामोस ने बुधवार देर रात बताया कि फोगाजे खदान के धंसने से उसमें काम कर रहे 14 खनिक फंस गए है।
वहीं एक अन्य अधिकारी के मुताबिक चार मीटर की गहराई में भूस्खलन आना खदान धंसने का कारण माना जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बाद में राष्ट्रीय खनन एजेंसी ने कहा कि 14 खनिकों को खदान के मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, हमने बोलिवर विभाग में भूमिगत सोने की खदान में फंसे 14 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
Share On WhatsApp