Posted Date
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों में अब तक 01 लाख 72 हजार से अधिक मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए लगभग 1600 मरीज भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 1758 नये संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आकड़ा 01 लाख 97 हजार 991 पहुंच गई है। इन संक्रमितों में अब तक 01 लाख 72 हजार 513 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया जा चुका है, जिनमें कल डिस्चार्ज हुए 01 हजार 592 मरीज भी शामिल है। अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों में विभिन्न अस्पतालों से 78 हजार 07 एवं होम आईसोलेशन से 94 हजार 506 मरीज शामिल है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों में अब तक 02 हजार 412 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हजार 66 है जिनका उपचार जारी है।
Share On WhatsApp