Posted Date
दैनिक यात्रियों के संख्या 2 लाख से अधिक हुई
नईदिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा घरेलू उड़ानों के लिए किराया श्रेणी, जिसके अन्दर हवाई कंपनियों को अपना परिचालन करना होता है, को 24 फरवरी, 2021 तक के लिए बढ़ाया गया है। ये किराया श्रेणियां 21 मई, 2020 से लागू हुई हैं।
1 नवंबर, 2020 को दैनिक यात्रियों के संख्या 2.05 लाख तक पहुँच गयी। जब मई 2020 में घरेलू विमानन खोला गया, तो एयरलाइंस को सामान्य क्षमता के 33 प्रतिशत के साथ (गर्मी में जारी विवरण, 2020 के अनुसार) उड़ान भरने की सुविधा दी गयी। उस समय, दैनिक औसत यातायात लगभग 30,000 था। 26 जून, 2020 को यह सीमा बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर दी गयी। 2 सितंबर, 2020 को यह सीमा एक बार फिर से बढ़ायी गयी और इसे 60 प्रतिशत कर दिया गया। वर्तमान में एयरलाइंस अपनी क्षमता का 60 प्रतिशत तक का परिचालन कर सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय हर रोज़ ट्रैफि़क की निगरानी कर रहा है, और उम्मीद है कि त्यौहार के मौसम से ट्रैफि़क और बढेगा। जैसे-जैसे यात्री ट्रैफि़क में वृद्धि होगी, ऊपरी सीमा को आने वाले समय में सामान्य क्षमता के 70-75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा।
Share On WhatsApp