आज के मुख्य समाचार

06-Nov-2020 1:08:36 pm
Posted Date

पंद्रह राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि

नईदिल्ली। देश के 36 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में से 15 में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में तेजी देखी गयी, जिसमें राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 1360 सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सबसे अधिक 1360 सक्रिय मामले दिल्ली में दर्ज किए गए। इसके बाद तेलंगाना में 616, हरियाणा में 534, उत्तर प्रदेश में 474, आंध्र प्रदेश में 440, छत्तीसगढ़ में 340, बिहार में 262, हिमाचल प्रदेश में 237, पंजाब में 150 तथा अन्य पांच राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के अधिक सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे पाई गई। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इसी अवधि में 6287 और कर्नाटक में 2598 सक्रिय मामले कम हुये हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 54,157 मरीज स्वस्थ्य हुए और 670 लोगों की मृत्यु हुई। सक्रिय मामलों संख्या 7,189 घटकर 5,20,773 रह गयी है तथा इनकी दर 6.19 फीसदी रही गयी। वहीं स्वस्थ्य होने वालों की दर 92.32 तथा मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 47,638 नये मामले सामने आये। इन्हें मिलाकर संक्रमण के मामलों की संख्या 84.11 लाख से अधिक हो गयी है।

Share On WhatsApp