मौके पर एडीएम, एएसपी ने संभाला मोर्चा
रायपुर। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि विरोधी काले कानून एवं फसल के न्यूनतम मूल्य निर्धारण की मांग को लेकर सेरीखेड़ी मुख्य हाईवे पर छग किसान मजदूर महासंघ ने जमकर चक्काजाम किया। मौके पर तैनाल पुलिस बल के साथ एडीएम और एएसपी ने मोर्चा संभालकर किसानों के प्रदर्शन को नियंत्रित किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के किसान कृषि विधेयक के खिलाफ आज प्रदेश भर में मुख्य मार्गों पर चक्काजाम कर किसानों के हितों के विरोध में लागू कानून का विरोध धरना प्रदर्शन कर किए। वहीं राजधानी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के समक्ष किसानों ने महाप्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक जनसंगठनों के साथ लंबे समय तक चक्काजाम किया। संचालक मंडल के सदस्यों ने तेज राम विद्रोही, रूपन चन्द्राकर, जागेश्वर चन्द्राकर, डॉ. संकेत ठाकुर ने आयोजित धरने का नेतृत्व किया। उक्त धरने में 50 संगठनों के किसान बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर केन्द्र सरकार के काले कृषि कानून को लागू करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से फसलों का न्यूनतम मूल्य तत्काल तय करने की मांग किए हैं।