छत्तीसगढ़

03-Nov-2020 1:57:23 pm
Posted Date

दीपावली पर्व के लिए बाजार में छाई रौनक

रायपुर। दीपोत्सव के लिए महज 9 दिन का समय शेष रह गया है। राजधानी रायपुर में कोरोना के खौफ को मात देकर अब लोग त्योहारी खरीददारी में जुट गए हैं। बाजार में भी दीपावली का उत्साह नजर आ रहा है। व्यापारी भी त्योहारी सीजन को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं, बाजार में दीपावली की खरीददारी शुरू हो चुकी है। 
दीपोत्सव के लिए बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हैं, लोगों में भी दीपावली पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। शहर के गोलबाजार, मालवीय रोड, बंजारी रोड, शास्त्रीबाजार, सदरबाजार, पंडरी बाजार में त्योहारी खुमारी सिर चढ़कर बोलने लगी है। शहर के सराफा बाजार के साथ ही कपड़ों की दुकान, सजावटी सामान, रंग, पेंट, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल्स, ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस समय त्योहारी उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है। लोग दीपावली पर्व की तैयारियों में जुट कर लगातार खरीददारी करने में जुटे हुए हैं। इस समय सबसे ज्यादा होम एप्लायंस, ज्वेलरी और इलेक्ट्रानिक सेक्टर में ग्राहकी का जोर दिख रहा है। इन सभी सेक्टरों में दीपावली की खरीददारी काफी पहले से शुरू हो चुकी है। इस वर्ष अधिमास के चलते दीपावली पर्व एक माह विलंब से मनाया जा रहा है। 12 नवंबर को धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का आगाज होगा और 16 नवंबर तक चलेगा। 12 नवंबर को धनतेरस होने के कारण व्यापारियों को इस बात की प्रबल संभावना नजर आ रही है कि इस वर्ष दीपावली में धन की वर्षा जरूरी होगी। धनतेरस जैसा पर्व महीने के शुरूआत में और प्रथम पखवाड़े में आ रहा है, लिहाजा व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि इस वर्ष धनतेरस में अच्छा व्यापार होगा। 
चाइनीज ऑयटम से परहेज :
चीन के साथ देश की टकराहट के मद्देनजर इस वर्ष व्यापारियों ने भी चाइनीज प्रोडक्ट को बॉयकट करना शुरू कर दिया है। दीपावली में प्रतिवर्ष चाइनीज पटाखों के अलावा झालर और सजावटी सामानों की भारी बिक्री होती थी। लेकिन विगत कुछ सालों से लोगों के साथ ही व्यापारियों में जागरूकता आई है और अब व्यापारी वर्ग भी चाइनीज प्रोडक्ट से बॉयकाट करना शुरू कर चुके हैं। बाजार में इस समय देशी ऑयटमों की खासी डिमांड बनी हुई है, अधिकांश व्यापारी चाइनीज पटाखों, झालरों, सजावटी सामानों और अन्य वस्तुओं को बेचने से परहेज कर रहे हैं। 

Share On WhatsApp