Posted Date
नईदिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जाने-माने वायलिन वादक टी. एन. कृष्णन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उप राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, प्रख्यात वायलिन वादक टी. एन. कृष्णन के निधन की सूचना से गहरा दुख हुआ। उनका निधन संगीत की दुनिया, विशेष कर कर्नाटक संगीत को बड़ा नुकसान है। उन्हें रागों पर पकड़ के लिए जाना जाता है और उन्होंने दशकों तक श्रोताओं को आनंदित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना। ओम शांति। कृष्णन का सोमवार शाम को चेन्नई में निधन हो गया था। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गयी। वह 92 वर्ष के थे।
Share On WhatsApp