Posted Date
प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक हो सकेगा संचालन
कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश
न्याय साक्षी/रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने दीपावली त्यौहार को देखते हुये आदेश जारी कर संपूर्ण रायगढ़ जिला में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों के लिये प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक सशर्त संचालन की अनुमति दी है। होटल/रेस्टोरेंट को प्रात: 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में 15 नवम्बर तक उक्त आदेशानुसार गतिविधियों के संचालन में छूट रहेगी।
Share On WhatsApp