छत्तीसगढ़

29-Oct-2020 11:49:53 am
Posted Date

नवंबर माह में दीपावली, छठपूजा सहित विभिन्न त्योहारों की रहेगी धूम

लंबे लॉकडाउन के बाद सीजन में व्यापार व्यवसाय लाखों करोड़ों का होगा 
रायपुर। वर्ष 2020 में कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 की भारी छाया के चलते व्यापार व्यवसाय 25 मार्च के बाद लगे लंबे लॉकडाउन की वजह से अर्श से फर्श पर पहुंच चुका है। दशहरा दीपावली, छठपूजा एवं अन्य त्योहारों के कारण व्यापार व्यवसाय में नवंबर माह में व्यापारियों को विशेषकर सराफा व्यापारियों को लाखों करोड़ों का आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। ज्ञातव्य है कि देश में दीपावली का त्यौहार जहां लक्ष्मी पूजा के साथ लोगों के घरों में धन धान्य एवं अक्षय सूखों की प्राप्ति का प्रमुख स्त्रोत बनता है वहीं सभी वर्ग को आर्थिक समृद्धि का इंतजार वर्ष भर दीपावली बाजार से ही मिलने की आशा रहती है। इस वर्ष ज्यादातर समय व्यापार व्यवसाय बंद रहा जिसकी वजह से लाखों का नुकसान बड़े सेक्टरों को झेलना पड़ा। वर्ष में नवंबर माह में त्योहारों की बरसात जहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिलाएगी वहीं चहुंमुंखी विकास का द्वार खुलेगी। नवंबर माह में करवा चौथ से त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो रही है। पति व्रत धर्म के लिए विवाहिताएं चांद का मुंख देखकर दिन भर का निर्जला उपवास रात को तोड़कर जहां अपने पति की आयु में वृद्धि के लिए शिव पार्वती से वरदान मांगती है। वहीं पति पत्नी के प्रेम का करवा चौथ स्मरणीय उत्सव है। उक्त त्योहार उत्तर भारत के प्रमुख प्रदेशों में धूमधाम से मनाया जाता है। करवा चौथ के ठीक बाद दीपावली का त्योहार आ रहा है। इस वर्ष दीपावली 14 नवंबर को पड़ रही है। धनतेरस के दिन सराफा व्यापारियों को 12 नवंबर को करोड़ों की लाभ मिलने की आशा है प्रदेश की राजधानी रायपुर होने के कारण हर साल धनतेरस के दिन यहां पर जेवरात की करोड़ों रुपये की रिकार्ड खरीदी होती है। गर्मी के सीजन में लॉक डाउन के कारण सराफा व्यवसाय फीका रहा है जिसकी कसर दीपावली बाजार में पूरी होगी। भारत अपनी रंग-बिरंगी तहजीब की वजह से दुनियाभर में अलग मकाम रखता है। यहां सालभर तीज त्योहारों का सिलसिला लगा रहता है। नवंबर महीने का आगाज होने के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक भी मिल चुकी है। नवंबर माह में करवाचौथ के साथ त्योहारों की झड़ी लग जाएगी।
इस माह में धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे महापर्व आने वाले हैं। नवंबर महीने में फेस्टिव सीजन की धूम रहेगी। इन खास दिनों के लिए आप कुछ स्पेशल तैयारी करना चाहते हैं तो पहले जान लें इन त्योहारों की तिथि। आइये देखते हैं पूरी लिस्ट।
4 नवंबर 2020: करवा चौथ
नवंबर महीने की 4 तारीख को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना पूर्ति के लिए इस दिन निर्जला व्रत करती हैं।
8 नवबंर 2020: अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। अहोई अष्टमी दीपावली से एक सप्ताह पहले पड़ता है। यह व्रत तारों को अघ्र्य देने के बाद पूर्ण होता है।
11 नवंबर 2020: रमा एकादशी
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इस साल 11 नवंबर के दिन रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है।
13 नवंबर 2020: धनतेरस
साल 2020 में धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (कृष्ण) भी पड़ रहा है।
14 नवंबर 2020: दिवाली
हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए दिवाली बड़ा त्योहार है। हरा साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। रौशनी के इस त्योहार के दिन माता लक्ष्मी और गणपति भगवान की विशेष पूजा की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी है।
15 नवंबर 2020: गोवर्धन पूजा
दिवाली के अगले ही दिन यानि कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है।
16 नवंबर 2020: भाई दूज
भाई दूज का त्योहार भाई बहन के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। यह इन दोनों के बीच के अटूट रिश्ते और स्नेह को दर्शाता है। इस साल भाई दूज का पर्व नवंबर माह की 16 तारीख को मनाया जाएगा। भाई दूज को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है।
20 नवंबर 2020: छठ पूजा
छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। छठ पूजा का यह उत्सव कार्तिक महीने की शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है और साथ ही छठी माई को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
25 नवंबर 2020: देव उठनी एकादशी
इस साल देव उठनी एकादशी 25 नवंबर को है। ऐसी मान्यता है की देवउठानी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से उठते हैं और इसके साथ ही मंगल कार्यों का आयोजन फिर से शुरू हो जाता है।
30 नवंबर 2020: कार्तिक पूर्णिमा
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक महीना होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। मान्?यता है कि इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। गंगा अथवा पवित्र नदी में इस दिन स्नान किया जाता है और गरीबों को दान देने की परंपरा है।
 
 
 

Share On WhatsApp