छत्तीसगढ़

29-Oct-2020 11:48:06 am
Posted Date

राज्यपाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मरकाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि मरकाम ने जनजातीय समाज में जागरूकता फैलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

Share On WhatsApp