आज के मुख्य समाचार

24-Oct-2020 1:01:01 pm
Posted Date

दिल्ली में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 6189 हुई

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में एक बार फिर से एक्टिव केस ने रफ्तार पकड़ ली है। इस समय दिल्ली में 26,001 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 4086 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6189 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हो गई है।  
दिल्ली सरकार की शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 3,48,404 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार को आए कोरोना के 4086 नए मामले भी शामिल हैं। प्रदेश में 26 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6189 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 3296 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। अब तक कुल 3,16,214 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।  
दिल्ली में 26001 अभी एक्टिव केस हैं। अब तक 42,59,878 लोगों की कोरोना जांच हुई है। वहीं शुक्रवार को 58,568  लोगों की जांच हुई है। 2777 जोखिम क्षेत्र है। वहीं 15,483 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Share On WhatsApp