छत्तीसगढ़

19-Oct-2020 3:33:54 pm
Posted Date

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 3 महिला नक्सली सहित 5 नक्सलियों की मौत

(राजनांदगांव/गढ़चिरौली) छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर गढ़चिरोली पुलिस को नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सली मुठभेड़ में 3 महिला सहित 5 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों का शव भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस और माओवादियों की कोसमी क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोलीबारी के जवाब में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। सी 60 के जवानों के हमले के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।
मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने एरिया सर्चिंग की तो वहां माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। इस मुठभेड़ में सी 60 के जवानों ने 5 नक्सलियों को मारने में सफलता हासिल की है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है वहां जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है। अतिरिक्त बल के साथ पूरे क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मारे गए नक्सलियों की पहचान फिलहाल उजागर नहीं की गई है।

Share On WhatsApp