386 लोगों पर नियमों को तोडऩे पर 27800 रूपये का जुर्माना
रायपुर। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लॉकडाउन नियम तोडने वाले लोगों व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है।
आज नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारों में दिन भर विशेष अभियान के अंतर्गत घूमकर लगातार नियम तोडने वालों पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी। ऑटो चालकों, ठेले वालों पर भी मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना की कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए आज के अभियान में की गयी। दिन भर अभियान चलाकर नगर निगम की 10 जोनों की विभिन्न टीमों ने विभिन्न बाजारों में 386 नियम तोडने वाले लोगों, जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित हैं, पर कुल 27800 रूपये का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूला। सभी 10 जोनों की ओर से बाजारों में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगों से रायपुर जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान दिन भर किया गया। नागरिकों से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवष्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा -निर्देशों के परिपालन हेतु किया जा रहा है।
आज दिन भर नगर निगम जोन 1 की टीम ने 59 लोगों पर 3940 रू. नियम तोडने पर जुर्माना किया। जोन 2 की टीम ने 22 लोगों पर 2750 रू. जुर्माना नियम तोडने पर किया। जोन 3 ने 50 लोगों पर 3800 रू. नियम तोडने पर जुर्माना वसूला। जोन 4 ने नियम तोडने वाले 66 लोगो से 4700 रू. जुर्माना किया। जोन 5 ने मास्क नहीं पहनने पर 82 लोगों पर 4950 रू. जुर्माना किया। जोन 6 ने मास्क नहीं पहनने वाले 17 लोगों पर 1100 रू., जोन 7 ने 28 लोगों पर 2730 रू. जुर्माना किया। जोन 9 ने मास्क नहीं पहनने पर 62 लोगों पर 3830 रू. एवं जोन 10 ने नियम तोडने वाले 49 लोगों पर 4240 रू. जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए किया। आज दिन भर यह विशेष अभियान रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया, जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्त बाजारों में वायरस के प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षा की दृष्टि से आगे भी निरंतर जारी रहेगा।