न्याय साक्षी/रायगढ़। यह एक ऐसा समय है जो कई प्रकार की चुनौतियां लेकर आया है जिनसे एक साथ निपटने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। शासन के दिशा-निर्देशों के पालन के साथ ही लोगों की सुविधा का खयाल भी रखा जा रहा है। जरूरतमंदों के भोजन की व्यवस्था के लिए फूड बैंक बनाया गया है। जिसमे बड़ी संख्या में दानदाताओं से सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन सभी का बहुत बहुत आभार। उक्त बातें कलेक्टर यशवंत कुमार ने कही है। जिनकी पहल पर लॉक डाउन के दौरान रायगढ़ जिले में जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए फूड बैंक बनाया गया है। जिसमें दानदाताओं से प्राप्त राशन व खाद्य सामग्री का संग्रहण किया जा रहा है। राशन संग्रहण के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स वाहन की सुविधा भी प्रारम्भ की गई है। जो दान के इच्छुक लोगों के घरों तक जाकर राशन एकत्रित कर रही है। चक्रधर बाल सदन को इस कार्य के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां एकत्रित खाद्य सामग्री के वितरण के लिए पैकेट तैयार किये जाते है। जरूरतमंदों की पहचान कर सूखे राशन का पैकेट बनाकर उन तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें प्रशासनिक अमले के साथ वार्ड पार्षद भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही शहर के बेसहारा व निराश्रित लोगों को पका भोजन भी दिया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार अब तक 4718 परिवारों के 13123 सदस्यों तक सूखा राशन पहुंचाया गया है। साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा दानदाताओं के सहयोग से अब तक चावल-31947.50 किलो ग्राम, दाल-3841.40 किलो ग्राम, आलू-13139 किलो ग्राम, प्याज-4689 किलो ग्राम, नमक-2054 किलो ग्राम तथा साबुन-4108 नग मिला है। साथ ही सुबह और शाम मिलाकर 2314 पके हुए खाने का पैकेट वितरित किया जा रहा है।
स्वयंसेवी संस्थाओं तथा दानदाताओं में आशुतोष कश्यप विनोबा नगर रायगढ़, सेठ किरोड़ीमल चैरिटी ट्रस्ट रायगढ़, रतन इंडस्ट्रीज राइस मिल, नेत्र चिकित्सालय, विनय बैस राजा पारा रायगढ़, रामदास द्रौपदी फाउण्डेशन, नंदलाल छाबरा कच्ची खोली सिंधी कालोनी रायगढ़, रवि कुमार छाबरा चक्रधर नगर रायगढ़, शेष नाथ पटेल बेलादुला रायगढ़, पारस स्वयंसेवी संस्था, सिद्धि विनायक राइस मिल सहदेवपाली, जेएसपीएल रायगढ़, एनटीपीसी तिलाईपाली, शेषनाथ पटेल बेलादुला रायगढ़, नरेश अग्रवाल सरिया, बंजारी राईस मिल रायगढ़, रायगढ़ जैन समाज, प्रदीप पटेल, डीबी पॉवर लिमिटेड, रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ, स्पंज आयरन एसोसियेशन, ब्लड डोनर ग्रुप रायगढ़, उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति रायगढ़, बिशप हाऊस रायगढ़, नगर निगम ठेकेदार संघ, भोजराम पटेल, रवि अग्रवाल, आकर्ष शर्मा, इंद्रपाल सिंह भाठिया, आशुतोष कश्यप, बीएस स्पंज फैक्ट्री बंजारी, अमित चावल उद्योग रायगढ़, आरआर एनर्जी, चक्रधर पटेल, एमएसपी, गुरूद्वारा गुरू सिंह साहब रायगढ़, इंड सिनर्जी लिमिटेड, जीटी राइस मिल गुरमापाली, सावित्री राइस मिल, सूर्या राइस मिल, मुकेश गोयल महापल्ली, श्याम टे्रडर्स धनागर, जगदीश राईस मिल, साधना शक्ति पीठ बोइरदादर, हरिओम राइस मिल, सिंघल इंटर प्राइजेस, रायगढ़ स्पंज आयरन मेन्युफ्रेक्चरिंग एसोसियेशन चैतन्य नगर रायगढ़, शेखर पटेल, अनिल गुप्ता, कोरोना सहायता संगठन गणेश अग्रवाल मुकेश गोयल, सत्यम बालाजी राइस मिल, मनोज राइस मिल रायगढ़, रिहैब फाउंडेशन रायगढ़, उन्नायक सेवा समिति रायगढ़, चक्रधर बाल सदन रायगढ़, तरनजीत राईस मिल गुरू मेहर रायगढ़, एसईसीएल रायगढ़, कालिंदी कुंज रेसेडेन्सी, चंद्रा पटेल, दीपिका राठौर, संतोष भानुका, संतोष कुमार यादव, एनटीपीसी लारा, रवि कुमार छाबड़ा, सिद्धि विनायक राइसमिल सहदेवपाली, उमा शंकर पटेल, बीएस स्पंज आयरन तराईमाल, सराफा एसोसियेशन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड रायगढ़, प्रदीप पटेल अपेक्स बैंक पुसौर, शक्ति फूड, गोपी टे्रडर्स, एलएन राइस मिल रायगढ़, हनुमान राइस मिल, सूरज राइस मिल, सौरभ राइस मिल, नलवा स्पंज आयरन तराईमाल रायगढ़, जयप्रकाश पटेल, ब्लड डोनर ग्रुप रायगढ़, संदीप शर्मा, रूचिता पटेल, छ. ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन, राकेश पटेल शामिल है।