छत्तीसगढ़

12-Apr-2020 6:35:48 am
Posted Date

केंदई रेंज में घूम रहे 32 हाथी

कोरबा, 11 अप्रैल । वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 32 हाथी घूम रहे हैं। 30 हाथी ग्राम परला व दो दंतैल हाथी ग्राम भुकभुकी में हैं।
दंतैल हाथियों ने गुरुवार रात ग्राम पंचायत खम्हारमुड़ा के भुकभुकी में जमकर उत्पात मचाया। यहां 6 मकानों को तो?कर चावल खा गए। ग्रामीणों ने परिवार समेत भागकर अपनी जान बचाई। अभी भी हाथी आसपास ही घूम रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में डर बना है। केंदई परिक्षेत्र में हाथी सालभर घूमते रहते हैं। बारिश के दिनों में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इस समय भोजन व पानी जंगल में ही मिल जाता है। गर्मी के समय हाथी गांव का रूख करते हैं। दो दंतैल हाथियों ने भुकभुकी में चावल खाने के लिए ही मकानों को तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रायसिंह मरकाम ने जानकारी ली। मरकाम ने बताया कि 6 परिवार बेघर हो गए हैं। लॉकडाउन के बीच हाथी उत्पात बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि वन अमला हाथियों की निगरानी तो कर रहा है लेकिन गांव में घुसने से नहीं रोक पा रहा है। डीएफ ओ समा फारूकी ने बताया कि अभी तक किसी तरह जानमाल नुकसान की जानकारी नहीं आई है। वन अमले को निगरानी करने कहा गया है।

Share On WhatsApp