छत्तीसगढ़

04-Apr-2020 7:42:01 pm
Posted Date

आत्म समर्पित नक्सली बना रहा है मास्क

सुकमा। जिले मे नक्सलियों के खोखली विचार धारा को छोडक़र कुछ दिन पहले आत्म समर्पित नक्सली मडक़म लक्खा के द्वारा पुलिस लाइन सुकमा में अपने हुनर का उपयोग करते हुए कपड़े का मास्क तैयार किया जा रहा है। इस मास्क का उपयोग सुकमा जिले के सभी पुलिस कर्मी और जरूरतमंद लोग इसका उपयोंग कर सकेंगे। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि लक्खा को नक्सली गलत कामों मे लगाते थे, हमारे पास आकर लक्खा एक अच्छा इंसान बना है। कोरोना जैसे बीमारी से बचने सैंकड़ों मास्क स्वयं बना रहा है। उन्होने सभी भटके हुए नक्सलीयों को मुख्यधारा से जुडक़र अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्ववान किया है। 

Share On WhatsApp