राज्य

04-Dec-2018 12:30:01 pm
Posted Date

राजधानी में अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

0-सुबह रहा आठ डिग्री सेल्सियस तापमान
नयी दिल्ली ,04 दिसंबर । राजधानी में मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके साथ ही आज का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन बन गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।’’ विभागीय अफसर ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानिकों ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है परंतु दोपहर या शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कल बुधवार की सुबह धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share On WhatsApp