Posted Date
बॉलिवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और अब एक और ऐक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। फिल्म मकड़ी की ऐक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद अपने बॉयफ्रेंड रोहित मित्तल से शादी करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 दिसंबर को पुणे में दोनों शादी करने वाले हैं। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। बता दें कि जून में उनकी इंगेजमेट की खबरें आ चुकी हैं। श्वेता अपनी बैचलरेट पार्टी के लिए इस वक्त बाली में हैं। श्वेता बंगाली और रोहित मारवाड़ी हैं तो शादी दोनों ही रिवाजों से होगी।
श्वेता अपनी फ्रेंड्स के साथ 5 दिन बाली में मजे करने के बाद मुंबई लौटेंगी, इसके बाद पुणे जाएंगी। श्वेता के एक दोस्त ने बताया, श्वेता और रोहित चार साल से रिलेशनशिप में हैं और दो साल से साथ रह रहे हैं। दोनों की खूब जमती है, दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं और दोनों को शादी करते देखना बढिय़ा होगा।
मजेदार बात यह है कि श्वेता ने रोहित को प्रपोज किया था। उनके दोस्त ने बताया, वे दिन गए जब महिलाएं पुरुषों के पहल करने का इंतजार करती थीं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते थे लेकिनगोवा में श्वेता ने रोहित को प्रपोज किया था। बाद में रोहित ने उन्हें अपने होम टाउन पुणे में प्रपोज किया।
Share On WhatsApp