राजधानी

26-Nov-2018 12:05:22 pm
Posted Date

महादेव घाट पर विष्णु महायज्ञ 14 से 22 तक

रायपुर, 26 नवंबर । राजधानी रायपुर के महादेव घाट में श्री शक्ति आध्यात्म पीठ द्वारा 14 से 22 दिसंबर तक विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
आयोजनकर्ता राज्यवीर्य महाराज, पण्डित कीर्ति भूषण पांडे व राजकुमार राठी ने प्रेस कल्ब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसम्बर को सुबह 9 बजे खारुन नदी तट से विशाल शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में राजधानी के अनेक हिंदू संगठन, समाज के प्रमुख शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद 33 कोटि देवी-देवताओं का आव्हान करने के साथ साथ विष्णुपीठ कि प्रतिष्ठा की जायेगी। उन्होंने बताया कि विष्णु महायज्ञ का आयोजन जन कल्याण कि भावना से किया जा रहा है। इस आयोजन में देश भर के आचार्यों एवं महापंडितों को आमंत्रित किया गया है।

Share On WhatsApp