राज्य

26-Nov-2018 11:46:43 am
Posted Date

राजधानी में सोमवार सुबह धुंध, वायु गुणवत्ता अभी भी खराब

नई दिल्ली ,26 नवंबर । राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अभी भी खराब है। सोमवार सुबह धुंध छाई रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी के सुबह धुंध और कुहासा छाए रहने और दिन में आंशिक रूप से बदल छाने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, कुल मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। 
सफर ने रविवार को कहा कि शहर में बुधवार तक वायु गुणवत्ता खराब और बेहद खराब के बीच रहेगी। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Share On WhatsApp