पिछले काफी समय से बॉलिवुड ऐक्टर अर्जुन कपूर और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा का कथित अफेयर काफी चर्चा में है। अर्जुन और मलाइका को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि अर्जुन और मलाइका अप्रैल 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
हाल में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 6 में अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंच अर्जुन से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, नहीं, मैं सिंगल नहीं हूं। अर्जुन के मुंह से यह खुलासा सुनकर उनकी बहन जाह्नवी ताज्जुब में पड़ गईं।
चैट शो पर जब करण ने अर्जुन से पूछा, तो क्या आप शादी करने के लिए तैयार हैं? तो इसके जवाब में अर्जुन ने कहा, हां, अब मैं तैयार हूं। पहले, मैं तैयार नहीं था। करण ने भी कहा, हम सभी इस शादी में शामिल होंगे। उम्मीद है कि ऐसा जल्दी हो। हमारे आसपास के सभी दोस्तों ने पहले ही शादी कर ली है।
बता दें कि इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने बताया था कि उनकी दादी ने भी उनके ऊपर शादी का दबाव बना रखा है। हालांकि अर्जुन ने यह भी पहले कहा था कि अपनी शादी से पहले वह चाहते हैं कि उनकी बहन अंशुला और कजिन रिया की शादी हो जाए।
Share On WhatsApp