व्यापार

17-Oct-2019 1:16:51 pm
Posted Date

सुविधाओं की श्रेणी में जमशेदपुर अव्वल

जमशेदपुर,17 अक्टूबर । टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सडियरी कम्पनी जुस्को ने एक सर्वे के जरिए दावा किया की जमशेदपुर शहर के मिलने वाली सुविधाएं देस के टीयर 1 स्तर के शहरों की तुलना में पहले नम्बर पर है। 
सर्वे के मुताबिक जमशेदपुर देश के टियर-वन शहर मसलन नवी मुंबई, नोएडा औऱ बड़ोदरा से भी ऊपर है। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि इसके तहत नवी मुंबई, चंडीगढ़ नोएडा औऱ वडोदरा की नागरिक सुविधाओं की तुलना में जुस्को काफी ऊपर है। जुस्को की ओर से पाँच शहरों का सर्वे कराया गया था, इसमें जमशेदपुर के चलिटी  ऑफ लाईफ शामिल है। जिसमे चलिटी ऑफ लाईफ इंडेक्स में बरस 2018में जमशेदपुर कोचलिटी ओफ लाईफ का 102 मार्क्स था जो इस साल बढकऱ 105;4 मार्क्स हो गया। जबकि बड़ोदरा का मार्क्स 105, नवी मुम्बई 104; 5 और चंडीगढ़ को भई 105;4 मार्क्स मिले हैँ। 85115 के स्केल में इस सर्व को नापा गया है। जिसमे चलिटी लाईफ के लिये आवश्यक सुविधाओ को शामिल किया गया है। सर्वे में जिन पहलुओं को शामिल किया गया है उसमें बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर,एजुकेशन,शहरी वातावरण, सामुदायिक नजदीकियां , पब्लिक हेल्थ एण्ड इन्वायरनमेंट,पब्लिक मनोरंजन के साधन, आर्थिक गतिविधिया, रोजगार आदि शामिल है। सर्वे में 21 से 50 तक के उम्र को कुल 2029 लोगों से बात की गई जो कम से कम पांच वर्षो से किसी एक शहर में रह रहे है। इनमें जमशेदपुर शे 465,नवी मुंबई में 396, चंडीगढ़ से 388,नौएडा से 391, औऱ वडोदरा से 389 लोग शामिल थे।

Share On WhatsApp